{"_id":"6adfadad691502b19706dadf","slug":"lineman-suffers-electrical-burns-while-working-on-a-transformer-condition-critical-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-186694-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए करंट से झुलसा लाइनमैन, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए करंट से झुलसा लाइनमैन, हालत गंभीर
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे के मोहल्ला कोटला में सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर पर काम करते समय संविदा लाइनमैन इरशाद अहमद करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी से गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।
इरशाद अहमद शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजलीघर से बिना सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। करंट लगने से इरशाद बुरी तरह झुलसकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक राहगीर ने बिजलीघर पर सूचना देकर बिजली बंद कराई। इसके बाद परिजन इरशाद को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी ले गए। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर दिल्ली भेजा गया।।
उधर, एसडीओ विद्युत अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि बिना सूचना के सप्लाई कैसे चालू हुई इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।