फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poison in the less dissolved air on Diwali

दीपावली पर कम घुला हवा में जहर

Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Poison in the less dissolved air on Diwali
सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पर दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान पटाखो से निकलता धूंआ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली पर हुई आतिशबाजी ने बीतेे वर्ष की तुलना में इस बार हवा में कम जहर घोला है। तीन वर्षों की तुलना करें तो आतिशबाजी कम हो रही है। इसकी तस्दीक एक्यूआई (हवा की गुणवत्ता) के आंकड़े कर रहे हैं। इस बार दीपावली पर एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जो बीते वर्षों के मुकाबले करीब 100 कम है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में दीपावली पर आतिशबाजी के करण एक्यूआई 381 तक रहा था, जो वर्ष 2020 में घटकर 374 पर आ गया था। यानी 2019 की तुलना में 2020 में कम आतिशबाजी हुई थी। इस बार दीपावली पर एक्यूआई 270 रहा है। हवा की गुणवत्ता मापने के लिए शहर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दो मशीनें स्थापित हैं, जिनमें एक घंटाघर पर है तो दूसरी आईआईटी परिसर में लगी है। दीपावली पर इस बार एक्यूआई घंटाघर पर 268 और आईआईटी परिसर में 283 दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य दिनों में 150 से 175 तक रहता है। यानी आईआईटी परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता घंटाघर के मुकाबले खराब रही। एक्यूआई का 270 तक रहना भी खराब स्थिति में आता है। क्योंकि यह स्थिति भी दिल और सांस के मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों और सामान्य लोगों के लिए भी कम खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता और उसकी स्थिति
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच रहे तो ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच रहे तो ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच रहे तो ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच रहे तो ‘खराब’, 301 और 400 के बीच रहे तो ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच रहे तो ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण में बढ़ोतरी
सामान्य दिनों में शहर का ध्वनि प्रदूषण 55 से 60 डेसीबल तक रहता है, जो दीपावली पर बढ़कर 71.9 डेसीबल तक दर्ज किया गया। ध्वनि प्रदूषण शहर में तीन जगहों पर मापा गया। चंद्रनगर में 72.4, दिल्ली रोड स्थित हसनपुर में 74 और घंटाघर पर 69.2 डेसीबल दर्ज किया गया। यानी हसनपुर में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण रहा।
तो लोगों में आ रही जागरूकता
प्रदूषण किसी भी तरह का हो वह लगातार बढ़ रहा है, जो प्रकृति के साथ ही मानव जीवन के लिए भी खतरा है। यही वजह है कि बीते कई वर्षों से लगातार आतिशबाजी पर अंकुश लगाने की अपील की जाती रही है। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील की जा रही हैं। वहीं कोरोना काल ने भी लोगों को प्रदूषण को लेकर गंभीर किया है। शायद यही वजह है कि लोग जागरूक हो रहे हैं, जिसका नतीजा दीपावली पर एक्यूआई का आंकड़ा है।

इस बार दीपावली पर एक्यूआई 270 दर्ज किया गया है। घंटाघर की तुलना में आईआईटी परिसर और आसपास अधिक प्रदूषण रहा है। ध्वनि प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है। मगर बीते वर्षों से तुलना करें तो दोनों तरह के प्रदूषण में कमी आई है। -- डॉ. डीसी पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

- सहारनपुर में आतिशबाजी के कारण फैला धुआं

- सहारनपुर में आतिशबाजी के कारण फैला धुआं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed