फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM's virtual dialogue heard on LED screen

एलईडी स्क्रीन पर सुना पीएम का वर्चुअल संवाद

Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
PM's virtual dialogue heard on LED screen
कार्यक्रम के दौरान प्रवेश द्वार पर हंगामा करती ग्रामीण महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
एलईडी स्क्रीन पर सुना पीएम का वर्चुअल संवाद
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पहांसु गांव के इंटर कॉलेज मैदान का नजारा ही अलग था। पंडाल लगा था, जिसमें एक तरफ मंच बनाया तो दूसरी तरफ राशन कार्ड धारक महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सियां डाली गई थीं। मंच की तरफ ही बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिस पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण हो रहा था।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न महोत्सव के कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था। जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी वहां पहुंचे तो पुष्प वर्षा कराई गई। वैसे तो पहांसु में गांव की लाभार्थी पांच महिलाओं में संवाद में शामिल होना था, लेकिन प्रधानमंत्री से वार्ता के लिए कमलेश का चयन हुआ। इस दौरान आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, सहायक निदेशक अवधेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीएम से वार्ता कर गदगद नजर आईं कमलेश
प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद के बाद कमलेश गदगद नजर आईं। कमलेश ने कहा कि यह उसके तथा उसके परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है, जो जीवन भर याद रहेगा। वह कामना करती है कि आगे भी भाजपा की केंद्र व प्रदेश में सरकार बने, जिससे उन्हें फिर से लाभ मिल सके। कमलेश ने कहा कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर पास पहुंची महिलाओं को रोका
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं। परंतु सुरक्षाकर्मियों ने पास न होने पर उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक लिया। इस पर महिलाओं ने हंगामा किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कोविड गाइडलाइन का हवाला दिया तो, महिलाएं मान गईं। इसके बाद उन्होंने पंडाल के बाहर ही जमीन पर बैठकर कार्यक्रम देखा।

जमीन पर बैठ कर पीएम का संवाद सुनती महिलाएं

जमीन पर बैठ कर पीएम का संवाद सुनती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

पहांसु में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुनती महिलाएं

पहांसु में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद को सुनती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed