फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Planting done on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

Fri, 05 Jun 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Planting done on World Environment Day
कलक्ट्रेट परिसर में रूद्राक्ष का पेड़ लगाते डीएम अखिलेश सिंह व उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिकारियों और समाज सेवी संगठनों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। वहीं, भाजपाइयों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर पौधे लगा उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पौधरोपण किया। इसके तहत रूद्राक्ष के पौधे लगाए। जिलाधिकारी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने की अपील की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सीएमओ बीएस सोढी, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, संजय शर्मा, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, रजत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवबंद तहसील परिसर में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने सागौन, आंवला व जामुन आदि के पांच पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत हिंडन नदी के किनारे पर पौधे रोपे जाएंगे। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देवीकुंड रोड स्थित शहीद स्मारक पर पौधरोपण किया। साथ ही मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई भी दी गई। शुभलेश शर्मा, मंजू पंवार, लोकेश, दीपा, पुष्पा, रेखा धीमान, डोली गोयल, उषा धीमान, संतोष कांबोज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट में शिवालिक वन प्रभाग की बादशाहीबाग रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। उन्होंने बताया कि शीशम, कुटेल, अर्जुन आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान रहणा जयप्रकाश सिंह, वन रक्षक बृजेश, डिप्टी रेंजर मनोज उनियाल, पान सिंह, प्रदीप सिंह, जगपाल, देशराज आदि रहे। रामपुर मनिहारान में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने बीआरसी प्रांगण में पौधरोपण किया। बीईओ इंद्रजीत सिंह, नगर पंचायत के ईओ आरसी मौर्य, प्रधानाचार्य सत्यपाल वर्मा, बीआरसी समन्वयक विनोद पंवार रहे।
यूएम आटोकाम कंपनी परिसर में प्रबंधन व श्रमिकों ने एक हजार पौधे रोपने का संकल्प लिया। इसकी शुरुआत कंपनी के प्लांट हैड एसके सचान व एच आर हाइट एसएम पिल्लई के नेतृत्व में 101 पौधो का रोपण करके की गई। सुरेशपाल शर्मा, अजनिश सैनी, जसवंत सिंह, विश्वास पंवार, संजय कुमार, अमित कुमार रहे।
गागलहेड़ी में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और फतेहपुर में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने पौधरोपण कर पुलिसकर्मियों से जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर पौधा लगा कर उसकी परवरिश करने को प्रेरित किया। एसएसआई मनोज कुमार, गंभीर सिंह, बिजेंद्र रावल, चौकी इंचार्ज विक्रांत भड़ाना, एसआई गुलाब तिवारी, संदीप यादव, एसआई यशपाल सिंह सोम, संजय यादव, अनुज सिरोही, अंकित पंवार, आशीष कुमार आदि रहे। बड़गांव में एसओ संजीव यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने 150 पौधे लगाए। एसएसआई पुष्पेंद्र नैन, एसआई अनुज कुमार, एसआई पवन कुमार, चालक रामकुमार आदि रहे। सरसावा में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने ग्राम अहमदपुर ब्राह्मण के जनता इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। इसके उपरांत स्वयंसेवक ग्राम पिलखनी में ही स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर पहुंचे। जहां शाखा प्रबंधक हंस कुमार तथा बैंक के कर्मचारी घनश्याम शास्त्री, सुधीर जन सेवा केंद्र संचालक धवन शर्मा आदि ने बैंक के परिसर के समीप पौधरोपण किया। अनीश कुमार, अभिषेक वालिया, अनुज सिसोदिया, शिवम यादव रहे।

चिलकाना में हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने तुलसी का एक-एक पौधा लगाकर योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु होने की कामना की। जिला सहसंयोजक डॉ कुलदीप चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता पांच जून से लेकर 11 जून तक जिले भर में पौधरोपण करेंगे। नगर अध्यक्ष पवन सैन, नगर प्रभारी जोनी सैनी रहे।

दून वैली पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते शिक्षक

दून वैली पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करते शिक्षक- फोटो : DEVBAND

बड़गांव थाने में पौधारोपण करते एसओ संजीव यादव

बड़गांव थाने में पौधारोपण करते एसओ संजीव यादव- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में एसबीआई परिसर में पौधारोपण करते नेहरु युवा केंद्र सदस्य और प्रबंधक

सरसावा में एसबीआई परिसर में पौधारोपण करते नेहरु युवा केंद्र सदस्य और प्रबंधक- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान बीआरसी में पौधा रोपण करते जसवंत सैनी।

रामपुर मनिहारान बीआरसी में पौधा रोपण करते जसवंत सैनी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed