फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pinewood first in general knowledge

सामान्य ज्ञान में पाइनवुड प्रथम

Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pinewood first in general knowledge
सरकारी स्कूल में विकलांग दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देती बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विश्व विकलांगता दिवस पर संकल्प विकलांग केंद्र में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूली बच्चों के अलावा केंद्र के मंदबुद्घि और बधिर बच्चों ने प्रतिभा का उम्दा प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


रुपाली विहार स्थित स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, सांची बंसल, मधु विजयकांत और नानिता अग्रवाल ने संयुक्त रुप से किया। दिव्यांग बच्चों ने अपने हुनर का उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ज्ञानकलश स्कूल, केएलजी स्कूल, सरस्वती विहार स्कूल, पाइनवुड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने हिस्सेदारी की। जिनमें चार टीम फाइनल राउंड में पहुंची। इनमें पाइनवुड स्कूल प्रथम, सोफिया गर्ल्स स्कूल द्वितीय, ज्ञानकलश स्कूल तृतीय एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहा। विजेता टीमों के बच्चों को सामान्य ज्ञान की किताबें, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के विश्व विकलांगता दिवस समापन के पात्र मृदु गुप्ता, पेनिन सुलर सोसायटी की अध्यक्ष प्रीति नायर, मुंबई से आई आदित्य नाथ आदि ने इस क्षेत्र में उत्कृष्ट सहयोग दिया। प्रतियोगिता का संचालन सिद्घार्थ कुरापाटी एवं हरियश शर्मा ने किया। संस्था की सचिव डा. रेखा कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

नेत्रहीनों को गर्म कपड़े और खिलौने बांटे ः सहारनपुर। बचपन ए प्ले स्कूल में वर्ल्ड डोनेशन डे मनाया। इस मौके पर स्कूल की टीचरों ने बच्चों और अभिभावकों से गर्म कपड़े और खिलौने मंगवाए और नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों को बांटे। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।


 स्कूल की डायरेक्टर सीमा कुमार के नेतृत्व में बच्चे नीलकंठ विहार स्थित नेत्रहीन विद्यालय पहुंचे और बच्चों को कपड़े और खिलौने बांटे। इसमें आराध्य भाटी, अर्थव, भरत, पुष्टि, आरना, सुदामा, मन्या, अमूल्या, मनसा, सुशांत, युवराज सिंह, आराध्य, आरव, राज किशोर, तमन्ना, आरजू, गुनीत, पाखी, नैतिक, खनक, अर्श, वीरा, नव्या, हर्षवर्धन, दिव्यांश, हितैष, आरुही, हनुम, शशांक, कुंज आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed