{"_id":"68d1a10786272e403804ced7","slug":"physically-abused-on-the-pretext-of-marriage-report-filed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159244-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
नागल। खेत मालिक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह गांव के ही युवक रईस के खेत में मजदूरी करने जाती थी। वह युवक तभी से उस पर गलत नजर रखता था। बाद में वह उससे फोन पर बात करने लगा और शादी करने का वायदा किया। इस बीच उसने उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बना लिए। पीड़िता का कहना है कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इस पर उसने युवक को शादी करने को कहा तो वह धमकी देते हुए कहने लगा कि उसकी अश्लील वीडियो उसके फोन में है। यदि वह पुलिस के पास गई या किसी से जिक्र किया तो वह इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। उसने उसे धमकी देकर उसका जबरदस्ती दवाई देकर गर्भपात करा दिया। अब आरोपी युवक उसके साथ गाली गलौज कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।