{"_id":"6a480f5f015b2f5ded026b92","slug":"photos-of-development-and-incomplete-works-on-social-media-have-become-a-topic-of-debate-saharanpur-news-c-30-1-sha1007-178834-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोशल मीडिया पर विकास की तस्वीरें, अधूरे काम बने बहस का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर विकास की तस्वीरें, अधूरे काम बने बहस का मुद्दा
Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। राजनीति में अब सोशल मीडिया सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि जनता तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाने का मंच बन गया है। जिले के सातों विधायक और एक कांग्रेस सांसद अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और लोगों से जुड़े मुद्दों को लगातार साझा कर रहे हैं। सात विधायकों में पांच भाजपा और दो सपा के हैं, जबकि सांसद कांग्रेस से हैं।
भाजपा विधायक सड़क, नाली, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की तस्वीरें और वीडियो लगातार पोस्ट कर रहे हैं, ताकि लोगों को क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी मिलती रहे। वहीं कांग्रेस सांसद भी अपने संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा रहे हैं। दूसरी ओर, सपा विधायक विकास कार्यों में देरी, अधूरे निर्माण या अव्यवस्थाओं से जुड़े मामलों को मौके पर पहुंचकर वीडियो और तस्वीरों के जरिये सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन पोस्टों के माध्यम से संबंधित विभागों और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। बदलते राजनीतिक माहौल में सोशल मीडिया अब जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बन चुका है। यहां विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ जनसमस्याओं को उठाया जा रहा है। ऐसे में जिले की राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े समर्थकों की संख्या
जनप्रतिनिधि-- -- -- -- -- -- फेसबुक-- -- -- -- -- -- -- इंस्टाग्राम-- -- -- -- - एक्स
विज्ञापन
इमरान मसूद-- -- -- 2.12 लाख -- -- 71300 -- -- 11100
कुंवर बृजेश सिंह-- -- -- - 10 लाख -- -- 57400-- -- 9039
राजीव गुंबर-- -- -- - 28000 -- -- 7400 -- -- - 1009
मुकेश चौधरी-- -- -- - 72000 -- -- 15900-- -- -- 1300
देवेंद्र निम-- -- -- - 71000 -- -- 11200-- -- -- 2329
कीरत सिंह-- -- -- -70000-- -- 13000-- -- -- 3579
आशु मलिक-- -- -- - 1.29 लाख -- - 2.10 लाख -- - 16000
उमर अली खान-- -- -- - 31000-- - 26400-- - 2849
विज्ञापन
भाजपा विधायक सड़क, नाली, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की तस्वीरें और वीडियो लगातार पोस्ट कर रहे हैं, ताकि लोगों को क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी मिलती रहे। वहीं कांग्रेस सांसद भी अपने संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा रहे हैं। दूसरी ओर, सपा विधायक विकास कार्यों में देरी, अधूरे निर्माण या अव्यवस्थाओं से जुड़े मामलों को मौके पर पहुंचकर वीडियो और तस्वीरों के जरिये सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इन पोस्टों के माध्यम से संबंधित विभागों और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। बदलते राजनीतिक माहौल में सोशल मीडिया अब जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बन चुका है। यहां विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ-साथ जनसमस्याओं को उठाया जा रहा है। ऐसे में जिले की राजनीति में सोशल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े समर्थकों की संख्या
जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
इमरान मसूद
कुंवर बृजेश सिंह
राजीव गुंबर
मुकेश चौधरी
देवेंद्र निम
कीरत सिंह
आशु मलिक
उमर अली खान