फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Permission to run 260 industries with conditions

सहारनपुर: शर्तों के साथ 260 उद्योगों को चलाने की अनुमति, ये इंडस्ट्रीज शामिल

Tue, 05 May 2020 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Permission to run 260 industries with conditions
सहारनपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ उद्योगों में काम शुरू हो गया है। उद्योग विभाग ने अब तक 260 औद्योगिक इकाइयों को शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दी है। इनमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से लेकर अन्य आवश्यक वस्तुओं से संबंधित इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते चीनी मिलों को छोड़कर अन्य सभी उद्योग बंद कर दिए गए थे। अब हॉटस्पॉट क्षेत्र के अलावा सभी आवश्यक वस्तुओं से संबंधित उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ चलाने की अनुमति दी जा रही है। इसमें शर्त ये है कि उद्योग या कर्मचारी हॉटस्पॉट क्षेत्र के ना हों। उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि जनपद में अब तक 260 उद्योगों को चलाने की अनुमति दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इनमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कोरोगेटिड बॉक्स उद्योग, दवा, केमिकल, स्टार पेपर मिल आदि इंडस्ट्री शामिल हैं। इन उद्योगों में हॉटस्पॉट क्षेत्र में रहने वाला कोई कर्मचारी काम पर नहीं आएगा। कर्मचारियों की रैंडमली चेकिंग होगी, थर्मल स्क्रीनिंग होगी, कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, परिसर का सैनिटाइजेशन कराने जैसी शर्तो का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी ने बताया कि जिले में वुडन इंडस्ट्री ही हॉटस्पॉट क्षेत्र में है। इसको छोड़कर लगभग सभी उद्योगों को चलाने की अनुमति मिल रही है। उद्योग चलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उद्योगों में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन कराने आदि सभी शर्तों का पालन होना चाहिए।


जूता कारीगरों को सहयोग राशि दे सरकार
सहारनपुर। सहारनपुर फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर जूता कारीगरों को सहयोग राशि दिलाने की मांग की। अध्यक्ष मुकेश निगम, महासचिव विनय कुमार और कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जूता कारीगरों को प्रति परिवार 10 हजार रुपये की राशि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed