{"_id":"5fda53a48ebc3e3d4310a3a7","slug":"permission-sought-to-celebrate-the-festival-by-following-the-guidelines-saharanpur-news-mrt5159478114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की मांगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने की मांगी अनुमति
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान व अन्य
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के साथ सहारनपुर पास्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। कोविड को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए क्रिसमस और अन्य त्योहार मनाने की अनुमति मांगी।
बुधवार को सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने जिलाधिकारी से कहा कि ईसाई समाज को क्रिसमस व अन्य त्योहार मनाने की अनुमति दिलाई जाए और शांति व्यवस्था तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में बात की। बताया कि ईसाई समाज क्रिसमस और नए वर्ष पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन करता रहा है। इस वर्ष कोविड-19 के दृष्टिगत कार्यक्रमों के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। त्योहार की शुरुआत 15 दिसंबर से होकर 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर एवं एक जनवरी को नए साल का त्योहार मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस विभाग से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा नगर निगम के अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष फादर सुनील उन्नीकृष्णन, फादर राजन पिल्लई एजी चर्च गिल कॉलोनी, फादर संजय सेंट थॉमस चर्च बाजोरिया रोड, फादर रॉकवेल लुईस दि लिविंग वे मिनिस्ट्री चर्च चंद्रनगर, फादर इन्द्रमणि हिंदुस्तान चर्च पन्त विहार, फादर वीरेंद्र कुमार, फादर अनिल कुमार, बसपा जिला सचिव रिहान खान, सैय्यद हस्सान आदि उपस्थित रहे।