{"_id":"63fcf510e8f2098e0b0bd0c7","slug":"people-will-get-better-testing-facilities-from-19-health-atms-saharanpur-news-c-14-1-135700-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 19 हेल्थ एटीएम से मिलेगी लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 19 हेल्थ एटीएम से मिलेगी लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं
Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी हैल्थ एटीएम मशीन कक्ष का उदघाटन करते नगर विधायक राजीव गुंबर व नगर आयुक्त व
सहारनपुर। अब मरीजों को जांच और रिपोर्ट लेने के लिए चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। 19 हेल्थ एटीएम से लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं मिलेंगी। सोमवार को स्मार्ट सिटी की ओर से एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, क्षय रोग विभाग सहित 16 एटीएम शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित किए गए।
नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नगरायुक्त गजल भारद्वाज व सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने हेल्थ एटीएम मशीनों का उद्घाटन किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि इससे महानगर के लोगों को बेहतर सुविधा के साथ ही आर्थिक रूप से भी काफी लाभ मिलेगा। स्मार्ट सिटी सीईओ व नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने बताया कि महानगर के लोगों को बेहतर व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी ने स्वास्थ्य विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की 19 एटीएम मशीनें दी हैं। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि एटीएम से बायोकेमिस्ट्री संबंधी 25 जांच सहित कुल 98 जांच की जाएगी। जिला अस्पताल के ह्दय रोग विभाग, महिला अस्पताल, क्षय रोग विभाग में एटीएम स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. संजय यादव, हेल्थ एटीएम के नोडल अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, डॉ. सत्यप्रकाश, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, शैलेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।
प्रभुजी रसोई की दूसरी मंजिल का उद्घाटन
प्रभुजी की रसोई का विस्तार करते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा रसोई की दूसरी मंजिल पर प्रथम मंजिल की तरह ही भवन का नव निर्माण कराया गया है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन का नगर विधायक राजीव गुंबर व स्मार्ट सिटी सीईओ व नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने उदघाटन किया। इस अवसर पर दिनेश सिंघल, शीतल टंडन आदि मौजूद रहे।