फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People upset due to increased prices of Sandha salt and Chhaura

सैंधा नमक, छुआरे की बढ़ी कीमतों से लोग परेशान

Wed, 18 Sep 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
People upset due to increased prices of Sandha salt and Chhaura
सेंधा नमक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बन रहे तनाव का असर बाजार भी पड़ रहा है। सैंधा नमक और छुआरे की कीमत दोगुना तक हो गई है। इसके साथ ही कुछ जड़ी-बूटियों के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद हो गया। इसके बाद केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया, तो उसके बाद पाकिस्तान से संबंधों में और खटास आती गई। पाकिस्तान से भारत में छुआरे और सैंधा नमक की खपत होती थी, लेकिन अब दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने से छुआरे और सैंधा नमक के दाम बढ़ गए हैं। मोरगंज बाजार के छुआरा कारोबारी अनिल गर्ग और चंदन कालरा ने बताया कि फरवरी से पहले जो छुआरा 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, उसकी कीमत अब 200 से 250 रुपये तक हो गई है। नमक कारोबारी अभिषेक बंसल ने बताया कि 10-15 रुपये किलो बिकने वाले सैंधा नमक की कीमत वर्तमान में 40 से 50 रुपये किलो हो गई है। पाकिस्तान से व्यापार बंद होने की वजह से कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

छुआरा

छुआरा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed