{"_id":"637283b7f68d1c62f15479e3","slug":"people-upset-due-to-closure-of-paper-mill-railway-gate-saharanpur-news-mrt6136159120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल रेलवे फाटक बंद होने से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल रेलवे फाटक बंद होने से लोग रहे परेशान
विज्ञापन
बंद किया गया पेपर मिल फाटक
- फोटो : SAHARANPUR
पेपर मिल रेलवे फाटक बंद होने से लोग हलाकान
सहारनपुर। पेपर मिल रेलवे फाटक को बंद कर रेलवे ने ट्रैक पर काम शुरू कर दिया है। फाटक बंद होने से हजारों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को गांवों के सड़क मार्गों से होकर महानगर में आना-जाना पड़ा। फाटक पर प्रतिदिन 11 घंटे काम होगा।
सोमवार की सुबह नौ बजे पेपर मिल रेलवे फाटक को बंद कर अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर काम शुरू हो गया था। इसके बाद ट्रैक पर रात आठ बजे तक काम चला। इस अवधि में महानगर से टपरी, नागल, तल्हेड़ी, देवबंद और मुजफ्फरनगर जाने वाले लोगों ने डीएम आवास, दाबकी, परागपुर के रास्ते का सहारा लिया। इसके अलावा कुछ लोगों को दिल्ली रोड बाईपास से निकलना पड़ा। लंबी दूरी तय करने में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। खास बात यह रही कि ट्रैक की अप लाइन के बराबर में काम होने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।
रात आठ बजे के बाद खुला फाटक
सोमवार सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक काम होने के चलते पेपर मिल रेलवे फाटक को बंद रखा गया। उसके बाद ही वाहनों के आवागमन के लिए फाटक को खोला गया।
अभी दो दिन और रहेगी परेशानी
मंगलवार और बुधवार को ट्रैक पर काम होगा जिस कारण यह मार्ग बंद रहेगा। वाहन चालक दो दिन और परेशानी को झेलेंगे।