फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Muslim society accepted membership of Bhima Army

मुस्लिम समाज के लोगों ने की भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण

Sun, 15 Nov 2020 10:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
People of Muslim society accepted membership of Bhima Army
मुस्लिम समाज के लोगों ने की भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण
विज्ञापन

चिलकाना। ग्राम दुमझेड़ी में भीम आर्मी की बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि भीम आर्मी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया ने कहा कि आने वाले समय में भीम आर्मी एक ताकत के रूप में उभर कर सामने आने वाली है। भीम आर्मी दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शिवम खेवड़िया ने कहा कि लोगों को अपने हितों की रक्षा के लिए भीम आर्मी से जुड़ना चाहिए। उसकी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने भीम आर्मी की सदस्यता लेने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। डॉ सचिन नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष, सुधीर बनवाल विधानसभा प्रभारी, अर्जुन गौतम विधानसभा महासचिव, सुशील बैंगनी, अवनीश प्रधान, अनुज गोविल, अंकुश चिलकाना, हाजी प्रधान, अफजल, मन्नान, नोमान, वकील, सय्यद, भूरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed