फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People have been identified by the robbers: Deputy CM

लूटने वालों को पहचान चुकी है जनता: डिप्टी सीएम

Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
People have been identified by the robbers: Deputy CM
सहारनपुर में अभिवादन स्वीकार करते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लूटने वालों को और लूट से बचाने वालों को जनता अच्छी तरह पहचान चुुकी है। जनता भाजपा के साथ है। इसलिए कांग्रेस, सपा और बसपा पूरी तरह हताश व निराश है।
विज्ञापन


उन्होंने विकास के लिए निकायों में भी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में चली भाजपा की आंधी 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तूफान में बदल गई।
विज्ञापन


यह तूफान अब रुकेगा नहीं। कांग्रेस, सपा और बसपा का एक मात्र उद्देश्य देश और प्रदेश को लूटना रहा है, लेकिन जनता इन दलों को पहचानकर सत्ता से बेदखल कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर भाजपाई दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास रथ को रोकने के लिए एकजुट हो रहे हैं, लेकिन जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने जनपद के नगर निगम प्रत्याशी सहित छह नगर पंचायतों और चार नगर पालिका के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार, पार्षदों, सभासदों और सदस्यों को जिताकर निकायों में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। 


उन्होंने कहा कि निकायों के माध्यम से ही आखिरी छोर तक विकास की किरण पहुंचेंगी। इस दौरान राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर ब्रिजेश सिंह, प्रदीप चौधरी, पूर्व सांसद जगदीश राणा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, लाजकृष्ण गांधी, मनोज चौधरी, सुखबीर सिंह पुंडीर, नगर निगम चुनाव समिति के प्रभारी विजयपाल तोमर, केएल अरोड़ा, विजेंद्र चौधरी, विरेंद्र चौधरी, अमित वर्मा, शशी बाला पुंडीर, मामचंद, महेंद्र सचदेवा, राहुल लखनपाल शर्मा, मुकुंद मनोहर गोयल, वीरेंद्र पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed