फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People faced power crisis for five hours in the city and 12 hours in the countryside

Saharanpur News: लोगाें ने शहर में पांच तो देहात में 12 घंटे झेला बिजली संकट

Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
People faced power crisis for five hours in the city and 12 hours in the countryside
- बिना बिजली के सो तक नहीं पाए लोग, पानी को भी तरसे, हुई परेशानी
विज्ञापन

- लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने और इंसुलेटर खराब होने से बनी स्थिति

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हवा के साथ हुई बारिश से बृहस्पतिवार की रात बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के कई इलाकों में पांच तो देहात क्षेत्र में 12 घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे जहां लोग रात में सो नहीं सके, वहीं सुबह उनको पानी के लिए भी तरसना पड़ा।

जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। बारिश होने पर देहात ही नहीं बल्कि शहर में भी बत्ती गुल हो जाती है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे बारिश शुरू हुई थी। उसके बाद पेपर मिल रोड स्थित 220 बिजलीघर से लाइन नहीं लगने के कारण बिजली रात सात बजे बंद कर दी। ट्रांसमिशन से करीब दो घंटे तक बिजली ठप रही। बारिश के लगातार होने से मानकमऊ क्षेत्र में लाइनों पर पेड़ों की टहनियां और इंसुलेटर खराब हो गए। इसके बाद तो रात नौ बजे से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। मानकमऊ बिजलीघर के फीडर नवादा रोड और गुरुदेव नगर से जुड़ी काॅलोनियों में रात एक बजे तक अंधेरा छाया रहा। डेढ़ बजे के करीब बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। उधर, गंगोह, नानौता, तीतरों, देवबंद क्षेत्र के कई गांवों में रातभर बिजली नहीं आई। ऐसे में लोग रात को नींद पूरी नहीं कर पाए। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed