फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People becoming health conscious, growing organic vegetables on rooftop

Saharanpur News: सेहत के प्रति जागरुक हुए लोग, छत पर उगा रहे जैविक सब्जियां

Sat, 18 Nov 2023 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
People becoming health conscious, growing organic vegetables on rooftop
सहारनपुर के न्यू माधव नगर में छत पर उगाई गयी जैविक स​ब्जियां
- कोराना काल के बाद से सेहत के प्रति लोगों में आई खासी जागृति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना काल के बाद जनपद के लोग स्वास्थ्य के प्रति खासे जागरुक हो रहे हैंं। लोगों में खान पान को लेकर काफी जागृति आई है। उनका रुझान न सिर्फ जैविक खाद्यान्नों की ओर हुआ है बल्कि कई लोग अपने घर की छतों पर ही विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां भी उगा रहे हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के प्रति काफी लाभकारी साबित हो रहीं हैं।
महानगर में कई लोगों ने रोजमर्रा की जरूरत के लिए पोषण वाटिका स्थापित कर रखी है। जबकि कई अपने घर की छत पर ही जैविक सब्जियां उगा रहे हैं। जो न सिर्फ सेहत के लिए लाभकारी है बल्कि आर्थिक तौर पर भी काफी किफायती साबित हो रहीं हैं। लोगों ने घर की छतों पर केला, नीूंबू, अंजीर, अमरूद, आंवला और सब्जियों में मूली, गाजर, बैंगन, अरबी, हल्दी, अदरक, मैथी, पालक, लौकी, चुकंदर, शलगम, गोभी, धनिया, टमाटर, मटर को सफलतापूर्वक उगा रहे हैं। सब्जियों की फसल को पोषण देने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद और किचन वेस्ट की खाद दी जाती है। इनमें किसी भी प्रकार के रसायनिक कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता। रोगों और कीटों से बचाव के लिए नीम ऑयल आदि का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

- बोले उत्पादक
कोराना काल के बाद से ही घर की छत पर विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा कर रहे हैं। सब्जियों को तमिलनाडु से मंगवाए गए ग्रो बैंग, प्लास्टिक के आधे ड्रम और गमलों में उगाया गया है। अभी केला, नींबू, अमरूद, आंवला, मूली गाजर से लेकर अन्य मौसमी सब्जियां उगा रखी हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए गुणकारी भी हैं। - हरीश विज, निवासी न्यू माधोनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले काफी दिनों से घर की छत पर विभिन्न प्रकार की जैविक सब्जियां उगाई जा रहीं हैं। जो न केवल सस्ती पड़ती हैं बल्कि जैविक होने के कारण स्वादिष्ट भी होती हैं। विभिन्न प्रकार की सब्जियों को पोषण देने के लिए किचन वेस्ट और गोबर की खाद का प्रयोग किया जाता है। - बलवीर सिंह, निवासी प्रद्युमन नगर।

-- वर्जन
महानगर में घरों की छतों पर जैविक विधि से सब्जियां उगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें तकनीकी सहयोग भी दिया जाता है। इससे लोगों को शुद्ध सब्जियां मिल रही हैं। सब्जियां उगाने के लिए ग्रोविंग बैग, गमलों और प्लास्टिक के आधे ड्रमों का उपयोग होता है। ये सब्जियां स्वाद में उत्तम होने के साथ ही सेहत के लिए लाभकारी भी रहती हैं। - डॉ. आईके कुशवाहा, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र।

सहारनपुर के न्यू माधव नगर में छत पर उगाई गयी जैविक सब्जियां

सहारनपुर के न्यू माधव नगर में छत पर उगाई गयी जैविक सब्जियां

सहारनपुर के न्यू माधव नगर में छत पर उगाई गयी जैविक सब्जियां

सहारनपुर के न्यू माधव नगर में छत पर उगाई गयी जैविक सब्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed