{"_id":"584c468b4f1c1b104f44b7c6","slug":"people-are-shivering-do-not-burn-bonfires","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुर रहे लोग, नहीं जले अलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर में देहरादून रोड पर कोहरे में वाहनों की लाइट जलाकर चलते चालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं, लेकिन नगर पालिका ने नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की। इसके चलते रात में रिक्शा चालक समेत अन्य लोग सर्दी की मार झेल रहे हैं।
दिसंबर के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने अपना असल रुप दिखाना शुरू कर दिया है।
सबसे अधिक परेशानी रात में रिक्शा आदि चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले गरीब लोगों को हो रही है। जो चौक चौराहों पर खड़े होकर सवारी का इंतजार करते हैं। सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के आदेश दे चुके हैं, लेकिन पालिकाध्यक्ष जहीर फातिमा ने अभी तक चौक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।
इसके चलते चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के बाहर गरीब लोग इधर उधर दुबककर बैठने को मजबूर हैं। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश से अलाव जलाने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर देने के बजाए मोबाइल ही बंद कर लिया। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वह अलाव जलवाने के संबंध में ईओ को निर्देशित कर रहे हैं। जल्द ही नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था आरंभ हो जाएंगी।