फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People are chilling in the open, officials are saying it is not cold yet

खुले में ठिठुर रहे लोग, अधिकारी कह रहे अभी ठंड नहीं

Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People are chilling in the open, officials are saying it is not cold yet
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बढती ठंड रात को सोते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सर्दी लगातार बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान नौ तक आ चुका है। ऐसी स्थिति में रात के समय खुले आसमान के नीचे रहना लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। नगर निगम प्रत्येक वर्ष ऐसे लोगों के लिए रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था करता है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार की रात शहर में रेलवे स्टेशन, कोर्ट रोड ओवरब्रिज आदि जगहों का लाइव किया। लोग खुले आसमान के नीचे फुटपाथ और सड़कों पर ठिठुरते मिले, जबकि नगर निगम रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था करने के लिए 15 दिसंबर की तिथि का इंतजार कर रहा है। पेश है लाइव रिपोर्ट...
विज्ञापन

रात 10:30 बजे
कोर्ट रोड ओवरब्रिज के फुटपाथ पर कई बेघर लोग सोने की बजाय कंबल लपेटे हुए पुल की ग्रिल पर कमर टेककर बैठे नजर आए। एक व्यक्ति गमले की जड़ में कई कंबलों और टाट बोरों में लिपटकर सोता मिला।
विज्ञापन

रात 10:35 बजे
जीपीओ रोड स्थित पंजाब होटल के सामने फुटपाथ पर लोग पुराने कपड़े जलाकर ठंड दूर करते नजर आए। यहां बीते करीब दस दिन से दो दर्जन से अधिक लोग इसी तरह कचरा और कतरन जलाकर रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:40 बजे
रेलवे स्टेशन परिसर में बाहर लोग फर्श पर प्लास्टिक की शीट और कपड़े बिछाकर सोते मिले। जिन्होंने सर्दी से बचने के लिए तीन से चार चादरें अपने ऊपर डाली हुई थीं। इसी के बगल में कुछ रिक्शा चालक और अन्य लोग कचरा जलाकर ठंड दूर करते नजर आए।
अभी तक यह रही है व्यवस्था
जनमंच प्रेक्षागृह की बगल में नगर निगम का एक स्थायी रैन बसेरा है, जिसमें 50 बिस्तरों की व्यवस्था है, लेकिन यहां कम ही लोग ठहरना पसंद करते हैं। इसके अलावा नगर निगम प्रत्येक वर्ष रेलवे स्टेशन के बाहर, खाताखेड़ी और लाला लाजपत राय मार्केट के पास तिरपाल के अस्थायी रैन बसेरे तैयार कराता है।
अलाव की भी होती है व्यवस्था
नगर निगम शहर में प्रमुख जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, जिला अस्पताल, प्रमुख चौराहों, तिराहों आदि पर अलाव की व्यवस्था करता है। इसके लिए लकड़ी के इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन यह व्यवस्था 15 दिसंबर से शुरू होती है।
रैन बसेरों और अलाव की व्यवस्था जरूरत पड़ने पर की जाती है। अभी ऐसी ठंड नहीं है कि अस्थायी रैन बसेरे और अलाव जलवाए जाएं। हमारे पास एक स्थायी रैन बसेरा है, जो 12 महीने चलता है। यदि किसी को रात में परेेशानी है तो वह वहां जाकर रात बिता सकता है।

दिनेश यादव, उप नगरायुक्त।

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बढती ठंड रात को सोते लोग

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बढती ठंड रात को सोते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बढती ठंड को कूड़ा जला कर रात काटते लोग

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में बढती ठंड को कूड़ा जला कर रात काटते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed