फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Patients of fever increased due to change of weather

Saharanpur News: स्वास्थ्य

Fri, 24 Mar 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Patients of fever increased due to change of weather
जिला अस्पताल की ओपी पर लगी मरीजो की लाइन
मौसम के बदलने से बढ़े बुखार के मरीज
विज्ञापन


- जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 100 से अधिक बुखार के आ रहे मरीज

फोटो समाचार -

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। बारिश से मौसम में बदलाव है और तापमान गिर गया। बारिश से सुबह और शाम को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम का यह बदलाव सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी-जुकाम के पहुंच रहे हैं।


इस सप्ताह दो दिन लगातार बारिश हुई। शुक्रवार को भी हल्की बुंदाबांदी हुई। बारिश से पहले जहां तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद तापमान गिरकर 25 डिग्री तक आ गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हो गया था। ऐसे में सुबह-शाम सर्दी और दिन में तेज धूप के चलते बीमारियों ने भी पैर पसार लिए है। सेठ बलदेव दास बाजोरिया जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को फिजिशियन की ओपीडी 600 से 700 के बीच रही। इनमें 100 से 150 तक बुखार के मरीज शामिल हैं। अन्य मरीज खांसी, जुकाम, सिर दर्द, सांस, शुगर, बीपी आदि बीमारियों के हैं। इसके अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीज पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन


--ये बरतें सावधानी

-ठंडी चीजों के सेवन से बचें, फ्रिज का पानी व कोल्डड्रिंक का सेवन न करें।

-जुकाम सहित बदल में दर्द की शिकायत है तो चिकित्सक को दिखाकर उपचार लें।

-पूरी बांह के कपड़े पहनें, एसी या कूलर सहित पंखा का प्रयोग न करें।

-घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर रखें, सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

-सुबह और रात को गुनगुना पानी पीएं, दिन में धूप से हल्के कपड़े पहनें, ताकि पसीना न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed