फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers of the metropolis will travel in air-conditioned buses, the route will be determined

महानगर में शुरु होगी सिटी बस सेवा

Thu, 18 Aug 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Passengers of the metropolis will travel in air-conditioned buses, the route will be determined
सहारनपुर। महानगर के यात्री जल्द ही एसी बसों में सफर कर सकेंगे। नगर निगम ने सिटी बस सेवा शुरू करने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी है। बसों के लिए मार्ग भी निर्धारित कर लिए गए हैं। सिटी बस सेवा शुरू करने को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ में बैठक हुई, जिसमें नगरायुक्त गजल भारद्वाज भी शामिल हुई हैं। खास बात यह है कि निगम की इस सेवा का लाभ केवल सहारनपुर महानगर की जनता को ही नहीं मिलेगा, बल्कि जिले भर के यात्री इससे लाभान्वित होंगे, क्योंकि यह सेवा बेहट, छुटमलपुर, नागल, नकुड़, रामपुर मनिहारान, यमुना ब्रिज सरसावा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा के लिए नगर निगम की ओर से समय-समय पर प्रस्ताव बनकर शासन में जाते रहे हैं। नवागंतुक नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए शुरूआत की है। उन्होंने करीब 15 दिन पहले उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिटी बस सेवा शुरू करने को लेकर चर्चा की थी। शुरुआती सहमति बनने के बाद नगरायुक्त ने परिवहन निगम के अधिकारियों को बसों के लिए मार्ग निर्धारित करके देने को कहा। इसके बाद परिवहन निगम की टीम ने बसों के मार्ग निर्धारित किए हैं, जो नगर निगम को सौंप भी दिए गए हैं। बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक करने जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी महानगर में सिटी बसें चलाने की मांग उठी थी। उन्होंने यहां से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय तक भी इलेक्ट्रिक बसें चलवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पहले चरण में दस बसें आएंगी
महानगर में चलने वाली सिटी बसें इलेक्ट्रिक और एसी सुविधा से लैस होंगी। इलेक्ट्रिक होने का फायदा यह होगा कि यह इकोफ्रेंडली होंगी। यानी पर्यावरण को इनसे किसी प्रकार के प्रदूषण का खतरा नहीं होगा। पहले चरण में दस बसें आएंगी। उसके बाद इनकी संख्या जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जाएगी। बसों के स्टापेज हर 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में होंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक हरेड़ी में बनेगा रिचार्ज सेंटर
नगर निगम जनता रोड पर चक हरेड़ी के पास खाली पड़ी भूमि पर बसों के लिए रिचार्ज सेंटर बनाएगा। यहीं पर बसों की पार्किंग भी रहेगी।
निर्धारित किए गए मार्ग
-घंटाघर से वाया कोर्ट रोड, हसनपुर चुंगी, कांशीराम कॉलोनी को होते हुए रामपुर मनिहारान।
-घंटाघर से वाया गागलहेड़ी छुटमलपुर।
-घंटाघर से वाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सरसावा होते हुए यमुना ब्रिज।
-घंटाघर से वाया मानकमऊ होते हुए नकुड़
-घंटाघर से वाया कलसिया होते हुए बेहट।
-घंटाघर से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पुवांरका।
ई-रिक्शा के बराबर होगा किराया
ई-बसों में एसी की सुविधा होगी। उसके बावजूद नगर निगम उनका किराया ई-रिक्शाओं के बराबर रखना चाहता है, जिससे खास और आम के साथ ही गरीब व्यक्ति भी सेवा का लाभ ले सके। तीन किलोमीटर के दायरे में सफर करने वालों से दस रुपये तक किराया लिया जाएगा। इसके बाद पांच किलोमीटर, दस किलोमीटर और 20 किलोमीटर के सफर का किराया अलग-अलग होगा।

सिटी बस सेवा शुरू करने के लिए हमने प्रक्रिया शुरू की है। छह मार्ग निर्धारित कराए गए हैं। पहले चरण में दस बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। उसके बाद जरूरत के हिसाब से बसें बढ़ाई जाएंगी। बस सेवा शुरू करने को लेकर बृहस्पतिवार को शासन में बैठक भी हुई है, जिसमें शामिल होने के लिए मैं लखनऊ आई हूं। उम्मीद है कि शाम तक हम प्रस्ताव शासन में दाखिल कर देंगे। जैसे ही प्रस्ताव मंजूर होगा तो हम सेवा शुरू करेंगे।
- गजल भारद्वाज, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed