फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passenger vehicle will fit on the photo of the family

Saharanpur News: परिवार का फोटो लगे होने पर होगी यात्री वाहन की फिटनेस

Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle will fit on the photo of the family
सहारनपुर। यात्री वाहन की फिटनेस संभागीय परिवहन कार्यालय में तभी की जाएगी, जब चालक के केबिन में उसके परिवार की ग्रुप फोटो लगी होगी। फोटो नहीं होने की स्थिति में विभागीय अधिकारी वाहन की फिटनेस नहीं करेंगे। परिवहन विभाग ने सड़क हादसों को रोकने के साथ-साथ कमी लाने के लिए सख्त कदम उठाया है, ताकि चालक वाहन को तेज रफ्तार से नहीं चला सके।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जागरुकता के बाद भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। जिले के अलग-अलग हिस्सों से देहरादून, हरिद्वार, अंबाला, लखनऊ, आगरा सहित विभिन्न स्थानों पर रोडवेज व निजी बसें चलती हैं। कई बार बसों की तेज रफ्तार के चलते हादसे होते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने बस चालकों के सामने उनके परिवार की फोटो का फैसला लिया है। उनको फोटो याद दिलाएगी कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। यह नियम सभी यात्री वाहनों पर लागू होगा। अगर किसी यात्री वाहन की फिटनेस खत्म हो गई है तो वह जब आरटीओ कार्यालय जाएगा तो उसके केबिन में परिवार की ग्रुप फोटो होनी चाहिए। तभी विभागीय अधिकारी संबंधित यात्री वाहन की फिटनेस करेंगे।
विज्ञापन


------

सड़क हादसों को रोकने के लिए बस के डैशबोर्ड या केबिन में चालक के परिजनों की फोटो लगाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिटनेस के समय यात्री वाहन में फोटो चेक की जाएगी। उसके बिना फिटनेस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed