फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paryushan festival ends with forgiveness

क्षमावाणी के साथ पर्युषण पर्व का समापन

Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Paryushan festival ends with forgiveness
नानौता में क्षमावाणी पर निकाली गई पैदल यात्रा - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/ चिलकाना/ नानौता (सहारनपुर)। जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व मनाने के साथ ही भाद्रपद माह तथा पर्युषण पर्व का समापन हो गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों में क्षमा वाणी पूजन भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को भाद्रपद माह के अंतिम 10 दिन से चल रहे पर्युषण पर्व का हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। पर्यूषण पर्व के मौके पर जैन मंदिरों को विशेष रूप से सजाया। सोमवार को क्षमा वाणी पर्व मनाया तथा सुबह के समय नित्य नियम पूजा प्रक्षाल अभिषेक के बाद क्षमा वाणी पूजा की। शाम के समय सराफा बाजार स्थित पंचायती जैन मंदिर के सभागार में क्षमा वाणी कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जैन मंदिर में उत्तम क्षमा वाणी की पूजन की। इसमें जैन समाज के संरक्षक सुधीर कुमार जैन, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जैन, महामंत्री निशांक जैन, विजेंद्र कुमार, श्रीयांश जैन, बोस जैन, रोहित जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, आरजु जैन, पर्व जैन, अरिहंत जैन, अनमोल जैन, अनुपम जैन, महिला मंडल से चंदन जैन, पूजा जैन, ममता जैन, दिव्य जैन, विजया रानी जैन, सुनीता जैन, सुरभि जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में भगवान जिनेंद्र की सूक्ष्म शोभायात्रा पैदल ही निकाली । वहीं समाजजनों ने जाने-अनजाने हुए अपराध व गलतियों के लिए एक-दूसरे से क्षमा याचना की। जैन समाज के लोगों ने बताया कि क्षमा वाणी पर लोगों ने क्षमा याचना कर द्वेष एवं मतभेदों को भुलाने का संकल्प लिया। सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा नगर स्थित छोटे जैन मंदिर से शुरू हुई और भक्तजनों ने मंदिर की पैदल की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर में श्रीजी का जलाभिषेक किया। इस यात्रा में श्री जी को लेकर अंकुश जैन चले जबकि दाएं एवं बाएं इंद्र ऋषभ जैन और वैभव जैन रहे।

सुलतानपुर के जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाते जैन श्रद्धालु।

सुलतानपुर के जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाते जैन श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed