फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Part of the cow being eaten by weighing stones in straw

भूसे में पत्थर तौलकर खाया जा रहा गोवंश का हिस्सा

Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Part of the cow being eaten by weighing stones in straw
गागलहेड़ी क्षेत्र में खेत में फेंके गए पत्थर - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सरकारी गोशाला में खरीदे जा रहे भूसे में पत्थर भर कर तौलने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने डीएम और मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पर भूसा खरीद में गोलमाल का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम ढाला माजरा के ग्रामीणों सुरेंद्र, राजकरण, यशपाल, कबूल सिंह, सन्नी, सतीश, नीटू कुमार, अशोक, सौरभ आदि ने बताया कि गांव में सरकारी गोशाला है। इसमें वर्तमान में 125 गोवंश हैं। उनकी चारे की व्यवस्था करने का जिम्मा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर है। वर्तमान में गोशाला के लिए हरियाणा से भूसा खरीदा जा रहा है। 23 मई की रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गोशाला के लिए भूसा आया था, जिसे गांव के ही तौल कांटे पर तुलवाया गया था। आरोप है कि तौल के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को बीच रास्ते में रोक कर बड़े-बड़े पत्थर गांव के ही किसान राजकरण के खेत में डाल दिए गए। यह पूरी घटना तौल कांटा स्वामी रामपाल ने स्वयं देखी और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर भूसा खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान और पंचायत सचिव के इस रवैये के चलते गोशाला में लगातार चारे के अभाव में गोवंश दम तोड़ रहा है। उधर, ग्राम सचिव पंकज मंडल का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, जबकि प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि 23 मई की रात्रि में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा आया था। उन्होंने ही तौल कराया था। उसके बाद वे गोशाला आ गए। इसी बीच रास्ते में पत्थर निकलने की जानकारी मिली जिसका उन्होंने विरोध जताया तो भूस लेकर आने वाले बिना भूस डाले ही फरार हो गए। एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि गांव ढाला माजरा गोशाला के बारे में कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई है। मामले की जानकारी कर जांच करा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed