फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paramilitary forces and PAC will handle the security of Shivalayas

Saharanpur News: अर्द्धसैनिक बल और पीएसी संभालेंगी शिवालयों की सुरक्षा

Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary forces and PAC will handle the security of Shivalayas
- जिले में दस प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के किए गए कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए पुलिस ने खास प्लानिंग की है। प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा अर्द्धसैनिक बल और पीएसी संभालेंगी। इसके अलावा शिवालयों-मंदिरों में सादी वर्दी और कांवड़ियों के वेश में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
बुधवार सुबह से शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में पुलिस ने पहले ही सुरक्षा का खाका खींच लिया है। दस प्रमुख शिवालयों को चिह्नित किया है, जिन पर आरएएफ, आरआरएफ और पीएसी के जवानों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। इन शिवालयों की त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर और बाहर अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

इनके अलावा एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ संबंधित क्षेत्रों के मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे। निरीक्षक, उप निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों पर निगरानी रखेंगे। प्रत्येक मुख्य मंदिरों पर महिला पुलिस कर्मी की तैनाती भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन शिवालयों पर तैनात रहेगा अर्द्धसैनिक बल
श्री बागेश्वर मंदिर, श्री भूतेश्वर मंदिर, श्री पातालेश्वर मंदिर, भैरों मंदिर, शकलापुरी मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, मानकी महादेव मंदिर, शिव मंदिर अध्याना, शिव मंदिर गुड़ छप्पर और शिव मंदिर बरसी।

-- वर्जन
प्रमुख शिवालयों पर अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक शिवालयों व मंदिरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। - आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed