फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   paondhoi nadi ki safayi ko chala mahabhiyan

पांवधोई की सफाई को चला महाअभियान, हजारों लोग हुए शामिल

Sun, 08 Jul 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
paondhoi nadi ki safayi ko chala mahabhiyan
पांवधोई नदी के सफाई महाअभियान में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। पांवधोई नदी को स्वच्छ बनाने के लिए शनिवार से महाअभियान शुरू हो गया। पहले दिन हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर नदी को साफ बनाने के लिए श्रमदान किया। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने आगे आकर भागीदारी की। कमिश्नर ने पांवधोई को जीवनदायिनी और सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने नदी को पूरी तरह साफ  करने तक अभियान जारी रखने की बात कही।  
विज्ञापन

कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पांवधोई नदी की सफाई के लिए महाअभियान छेड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने महाअभियान के लिए सात जुलाई की तिथि तय की थी। कमिश्नर ने अधिकारियों, सफाईकर्मियों और तमाम लोगों को सुबह छह बजे पहुंचने के लिए कहा था। ऐसे में लोग पांच बजे उद्गम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। सफाईकर्मियों ने दी की सफाई का कार्य पहुंचते ही शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, सीडीओ संजीव रंजन समेत तमाम अधिकारी और नगरवासी साढ़े सात बजे नदी में उतरे। चूंकि यहां नदी की सफाई 26 जून से की जा रही थी। ऐसे में सात जुलाई को अफसरों और सफाईकर्मियों का नदी में सफाई के लिए उतरना केवल औपचारिकता था। यही वजह रही कि 20 मिनट में तमाम अधिकारी और शहरवासी नदी से बाहर निकल आए। अफसरों के उद्गम स्थल से निकलते ही सफाईकर्मी भी एक-एक कर निकल लिए। उधर, बाबा लाल दास बाड़े पर बने घाट पर भी विशाल पंडाल की व्यवस्था की गई थी, जिसमें कमिश्नर, डीआईजी के अलावा डीएम, एसएसपी, नगरायुक्त समेत तमाम विभागों के अधिकारी, शहर के गणमान्य लोग, पांवधोई बचाओ समिति के पदाधिकारी पहुंचे थे। यहां नगर निगम ने एक साथ छह जेसीबी को नदी में उताकर सफाई का कार्य कराया। सफाईकर्मियों ने भी फावड़े से नदी के तट और भीतर की सफाई की। कुछ लोगों ने भी यहां श्रमदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में नगरवासियों को संबोधित करते हुए कमिश्नर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोगों की नासमझी और लापरवाही ने पांवधोई के पुरातन स्वरूप को समाप्त करने का प्रयास किया गया। यदि हमें अपने बच्चों को बेहतर कल देना है तो पांवधोई समेत सभी नदियों को बचाना होगा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि हमें आज संकल्प लेना होगा कि पांवधोई नदी की सफाई में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पांवधोई को बचाने के लिए जो नारा दिया है कि ‘पांवधोई हमारी शान, सब मिलकर इसमें भर दे जान’ को सार्थक करने के लिए आम आदमी की सहभागिता बहुत जरूरी है। 

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि पांवधोई को प्रदूषण मुक्त करने में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर डीआईजी शरद सचान, एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, पद्मश्री भारत भूषण, विधायक देवेंद्र निम, अपर आयुक्त उदयीराम, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संगीता, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, एसी पपनेजा, वीरेन्द्र आजम, अल्पना तलवार, डा. पीके शर्मा, डा. एसके उपाध्याय, अमीर खान एडवोकेट मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed