फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panchayat Chunav: Uttar Pradesh Transport Corporation and contracted buses are put in election duty in Saharanpur

यूपी पंचायत चुनाव: इन रूटों पर लोगों को आने-जाने में होगी परेशानी, ये रही बड़ी वजह

Tue, 13 Apr 2021 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Apr 2021 06:46 PM IST
सार

पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और अनुबंधित बसों को चुनाव में लगाया है।

विज्ञापन
Panchayat Chunav: Uttar Pradesh Transport Corporation and contracted buses are put in election duty in Saharanpur
चुनाव के लिए तैयारी करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और अनुबंधित बसों को एक दिन पहले ही मंगलवार को इकट्ठा करा लिया गया। इससे विभिन्न रूटों पर बसों की कमी हो गई और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


सहारनपुर में गंगोह रूट पर 29 अनुबंधित बसों का संचालन होता है, यह सभी बसें चुनाव के लिए अधिग्रहित कर ली गई हैं। मंगलवार को निगम की केवल दो बसों का संचालन गंगोह से होता मिला। इस रूट पर यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए बीते कई दिन से बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी। प्रशासन ने सहारनपुर परिक्षेत्र में शामिल सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तीनों जिलों से बसों की मांग की थी। सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र से चुनाव में कुल 278 बसों को लगाया है। जिनमें सहारनपुर की 62, छुटमलपुर की 31, मुजफ्फरनगर से 134 और खतौली डिपो से 51 बसों को लगाया गया है। बसों की वापसी 30 अप्रैल को होगी। सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र में 617 रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इनमें से 278 बसें चुनाव में चली जाएंगी। इस कारण 339 बसें ही रूट पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: पंचायतों में ‘सरकार’ बदलती रही पर तस्वीर नहीं बदली, सबूत हैं ये तस्वीरें

बसों का अधिग्रहण 
- 15 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर डिपो की 38 बसें सहारनपुर में रहेंगी। 
- 13 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से 16 बसें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जाएंगी। 
- 12 से 19 अप्रैल तक खतौली डिपो से नौ बसें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जाएंगी। 
- 27 से 29 अप्रैल तक खतौली डिपो की 26 बसें कर्मचारियों को लेकर हापुड़ जाएंगी। 
- 16 से 19, 20 से 26 और 27 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 18 व छुटमलपुर से 10 बसें मुजफ्फरनगर, शामली और बुलंदशहर जाएंगी। 
- 20 से 26 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की तीन बसें शामली में रहेंगी। 
- 24 से 29 अप्रैल तक सहारनपुर की 21, छुटमलपुर से 10 बसें शामली में रहेंगी। 
- 17 से 19 अप्रैल तक सहारनपुर डिपो की 20, छुटमलपुर से 11 बसें मुजफ्फरनगर रहेंगी। 
- 23 से 26 अप्रैल तक मुजफ्फरनगर की 48 बसें मेरठ व शामली में होगी। 
- मुजफ्फरनगर डिपो की 48 बसें 27 अप्रैल को बुलंदशहर व हापुड़ जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: रोजे की हालत में भी लगवाई जा सकती है कोरोना वैक्सीन : देवबंदी उलमा

पंचायत चुनाव के लिए सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र की 278 बसों का अधिग्रहण हुआ है। जिन डिपो से बसें अधिग्रहित की गई हैं, वहां से बसों को समय से रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सहूलियत देखते हुए बसों संचालन होगा। - नीरज सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed