फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ulama from Deoband says that corona vaccine can be administered even during Roza

देवबंद: उलमा बोले- रोजे की हालत में भी लगवाई जा सकती है कोरोना वैक्सीन

Tue, 13 Apr 2021 05:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Apr 2021 05:19 PM IST
सार

क्या रोजे की हालत में कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। इस सवाल पर उलमा ने शरीयत का हवाला देते हुए साफ तौर पर कहा कि रोजा रख कर कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकती है।

विज्ञापन
Ulama from Deoband says that corona vaccine can be administered even during Roza
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर रहमत और बरकतों वाला रमजान का महीना आ रहा है। उधर, देशभर में नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए सरकार की ओर से टीकाकारण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में एक अहम सवाल उठ रहा है कि क्या रोजे की हालत में कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। इस सवाल पर उलमा ने शरीयत का हवाला देते हुए साफ तौर पर कहा कि रोजा रख कर कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकती है। इसमें कोई हर्ज नहीं है। 

विज्ञापन


फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी का कहना है कि दूसरे इंजेक्शनों की तरह ही कोरोना वैक्सीन भी एक इंजेक्शन ही है। रोजा रखकर इसे लगवाया जा सकता है, इसके लगवाने से रोजा नहीं टूटेगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: युवती ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या, पूरी कर चुकी थी एमबीबीएस की पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका खास ख्याल रहे कि कोई ऐसी दवा जो भूख मिटाने में इस्तेमाल होती हो, ऐसी दवा का इंजेक्शन रोजे की हालत में नहीं लगवाया जा सकता। जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन को खाना पीना नहीं कहा जा सकता और न ही इससे रोजा टूटने का कोई खतरा है। लिहाजा रोजे की हालत में कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। कुछ लोग रोजे की हालत में वैक्सीन लेने को लेकर अफवाह फैला रहे हैं, कि इसको लगवाने से रोजा टूट जाएगा। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें: यूपी: ठगी का नया ट्रेंड... भूलकर भी मत करना ये गलती, नहीं तो चंद मिनटों में खाली हो जाएगा खाता

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed