फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pahansu dominates in Volleyball and Kabaddi

वॉलीबाल और कबड्डी में पहांसु का दबदबा

Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pahansu dominates in Volleyball and Kabaddi
गांव जन्धेडा समसपुर में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। युवा कल्याण विभाग द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज जंधेड़ा समसपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें वॉलीबाल, कबड्डी में गांव पहांसू की टीमों ने जंधेड़ा समसपुर की टीम को हरा जीत हासिल की।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज जंधेड़ा समसपुर में युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में हम्माज मलिक प्रथम, लंबी कूद में आर्यन प्रथम, 800 मीटर दौड़ में सुधीर मेनवाल प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, अनुराग तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अवनीश कुमार प्रथम, सुधीर द्वितीय, प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियागिताओं में पहांसु की टीमों ने जंधेड़ा समसपुर की टीमों को हराया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अनित कुमार द्वारा सर्टिफिकेट, मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी तरसपाल सिंह, सुशील कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed