{"_id":"6866c56ba6ff04d8ff0951c8","slug":"paddy-and-vegetable-crops-destroyed-due-to-rain-farmers-disappointed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-153135-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से धान और सब्जी की फसलें नष्ट, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से धान और सब्जी की फसलें नष्ट, किसान मायूस
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान बेहद मायूस नजर आ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में रोपी गई उनकी धान की फसल बारिश की अधिकता के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सब्जी उत्पादक किसानों को भी नुकसान हुआ है।
गांव खैरसाल के किसान आशीष चौधरी ने बताया कि उनकी एवं कपिल पाल, रामकुमार, वेदपाल, मास्टर समेरचंद, रमेश, विजयपाल प्रधान, विजयपाल भाटी समेत कई किसानों की लगभग 300 बीघा से अधिक भूमि पर रोपी गई धान की फसल जलभराव की चपेट में आकर नष्ट हो गई है। किसानों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही 1718 और 1121 आदि किस्मों के धान की फसल रोपाई की गई थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे पौधे सड़ गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लौकी, करेले, बैंगन सहित कई अन्य सब्जियों की फसलें भी इस प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई हैं। बारिश के तुरंत बाद निकली तेज धूप ने सब्जियों को झुलसा दिया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।