{"_id":"6096cf2d8ebc3e374f05d18e","slug":"oxygen-cylinder-stolen-from-ambulance-saharanpur-news-mrt5374764142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से इन दिनों ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चोरों ने भी ऑक्सीजन सिलिंडर पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। जनकपुरी चौक पर दिन दहाड़े चोरों ने एक एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी कर लिया। थाना जनकपुरी में घटना की तहरीर दी गई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी बिलाल अहमद की एंबुलेंस है, जिसे बिलाल खुद ही चलाते हैं। बिलाल ने बताया कि वह जनकपुरी चौक स्थित एक दुकान से सिलिंडर को भरवाते हैं। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वह सिलिंडर भरवाने के लिए दुकान पर गए थे। उनकी एंबुलेंस में तीन सिलिंडर रखे थे। वह दुकानदार की मदद से एक-एक सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए एंबुलेंस से उतरवा रहे थे। 15 से 20 मिनट के बीच में ही एंबुलेंस से एक सिलिंडर चोरी हो गया। वह और दुकानदार भी समझ नहीं पाए कि किस समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका। बिलाल ने डायल 100 पर सूचना देने के साथ ही थाना जनकपुरी में तहरीर दी है। सिलिंडर दस लीटर का था और कीमत भी दस हजार रुपये थी।
वहीं, इंस्पेक्टर अवनीश गौतम का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले को दिखवा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़कर सिलिंडर बरामद किया जाएगा।