फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Outrage over the suspicious death of a married woman in the wedding house

शादी वाले घर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से कोहराम

Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the suspicious death of a married woman in the wedding house
गागलहेड़ी। देवर की बारात से वापस लौटी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। शादी वाले परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद उसकी तीन मासूम बेटियां बिन मां की हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दिन में थाना गागलहेड़ी के गांव कोलकी निवासी पिंकी (35) पत्नी संजू अपने देवर की बारात में गई थी। शाम को बारात से वापस लौटते ही पिंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सोमवार सुबह पिंकी के पिता पूरन सिंह निवासी कुराली थाना रामपुर मनिहारान थाना गागलहेड़ी पहुंचे। पुलिस से वार्ता करके वह वापस लौट गए। परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व संजू निवासी कोलकी कलां के साथ हुई थी। पिंकी अपने पीछे दस, आठ और तीन साल की बेटियां छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed