{"_id":"6813bcbe8564d2214e03632c","slug":"our-dream-is-to-divide-pakistan-into-two-parts-imran-masood-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-148508-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारा सपना पाकिस्तान के दो टुकड़े हों : इमरान मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारा सपना पाकिस्तान के दो टुकड़े हों : इमरान मसूद
Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने बृहस्पतिवार को मीडिया को दिए बयान में कहा कि हमारा सपना है कि पाकिस्तान के दो टुकड़े हो जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सपना पूरा करना चाहिए। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह हिम्मत दिखाएं। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश जवाबी कार्रवाई का इंतजार कर रहा है। आतंक के खिलाफ हम सरकार के साथ खड़े हैं। सरकार के हर फैसले पर उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का जाति गणना कराने का फैसला राहुल के विचारों की जीत है। राहुल गांधी ने हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया है। जातिगणना के लिए भी वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन