{"_id":"60c79fae8ebc3e1f571f9d6a","slug":"opposition-spreading-lies-about-the-land-of-shri-ram-mandir-saharanpur-news-mrt5426819187","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम मंदिर की भूमि को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम मंदिर की भूमि को लेकर विपक्ष फैला रहा झूठ
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई भूमि को सही बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है।
विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रांत मठ मंदिर विभाग प्रमुख कमल किशोर, प्रांत प्रचार विभाग सदस्य रमेश चंद शर्मा, विभाग अध्यक्ष रविंद्र तोमर ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए श्री रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने सभी अभिलेख पूरे करते हुए पूरी इमानदारी से जमीन खरीदी है, लेकिन विपक्ष ट्रस्ट को बदनाम करने के लिए झूठ फैला रहा है।
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि मंदिर का परकोटा और रिटेनिंग दीवार को वास्तु के अनुसार, यात्रियों के आवागमन मार्ग को सुलभ बनाने, मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर आसपास के मकान खरीदना आवश्यक है। जिनसे भूमि खरीदी जा रही है, उनको पुनर्वास के लिए दूसरी जगहों पर भूमि भी दी जा रही है। क्रय और विक्रय का यह कार्य आपसी संवाद और पूर्ण सहमति के आधार पर किया जा रहा हैं। पूरी ईमानदारी के साथ सभी कार्य हो रहे हैं। भूमि खरीदने को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे घोटाले के आरोप झूठे हैं। उन्होंने झूठ फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।