{"_id":"68a0d2cc7b18eaf7700d0da6","slug":"operation-savera-will-break-the-network-of-drug-smugglers-property-will-be-confiscated-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-156492-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ऑपरेशन सवेरा तोड़ेगा नशा तस्करों का नेटवर्क, संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ऑपरेशन सवेरा तोड़ेगा नशा तस्करों का नेटवर्क, संपत्ति होगी जब्त
Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने मंडल में ऑपरेशन सवेरा अभियान शुरू कर दिया है। नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को चिह्नित कर जब्त की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य अवैध नशा कारोबार की जड़ तक पहुंचने का प्लान है।
नशे का नशे कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री बढ़ रही है। इनकी रोकथाम के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में डीआईजी अभिषेक सिंह ने ऑपरेशन सवेरा शुरू किया है। यह अभियान नशे के अंधकार से समाज को बाहर निकालकर एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ले जाने का प्रयास किया है।
ऑपरेशन सवेरा के तहत मंडल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सप्लाई चैन, नशे के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकजेस को चिह्नित कर रही है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति की पहचान कर जब्त होगी।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत लंबित मामलों की समीक्षा कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन की रणनीति अपनाई जा रही है। नशे के खिलाफ यह अभियान कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है। इसमें युवाओं और छात्रों को भी नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा।
-- वर्जन
मंडल में ऑपरेशन सवेरा अभियान शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि युवाओं व छात्रों को भी नशे के प्रति जागरूक करना है। - अभिषेक सिंह, डीआईजी