फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of trains was affected for eight and a half hours due to mega block

Saharanpur News: मेगा ब्लॉक से साढ़े आठ घंटे प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Operation of trains was affected for eight and a half hours due to mega block
- 14 निरस्त, 12 ट्रेनें मुरादाबाद, हापुड़ और पानीपत रूट से चलाई
विज्ञापन

-- चार ट्रेनें रही शॉर्ट टर्मिनेट, रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की इंतजार में भटकते रहे यात्री
-- स्टेशन यार्ड में शारदानगर पुल के पास रेलवे लाइन पर हुआ कार्य



फोटो समाचार -

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन यार्ड में मेगा ब्लॉक से साढ़े आठ घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। 14 ट्रेनें निरस्त और 12 ट्रेनों को रूट बदलकर संचालित किया गया। गर्मी में ट्रेनें उपलब्ध नहीं होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

रविवार को ब्लॉक सुबह 7:10 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर 3:40 बजे तक जारी रहा। इस दौरान संचालित होने वाली ट्रेनों को निरस्त और रूट बदलकर चलाया गया। ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट की सूचना पहले ही जारी कर दी थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। सबसे ज्यादा उन यात्रियों को परेशानी हुई, जिन्होंने पूर्व में रिजर्वेशन करा लिए थे। परिवार के साथ सफर पर निकले थे लेकिन ट्रेनों के निरस्त रहने और रूट बदलकर संचालित करने से यात्री भटकते रहे। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन


टपरी से निकाली शताब्दी एक्सप्रेस

दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस को सहारनपुर के बजाय टपरी से होकर देहरादून गई, जबकि इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस को भी टपरी से ही निकाला गया। सोमवार यानी आज भी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। चूड़ियाला में साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक होने से पांच से छह ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं निरस्त

-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस

-अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस

-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस

-अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस

-सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस

-लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

-ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस

-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस

-दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस

-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस

-दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस

-देहरादून-सहारनपुर एक्सप्रेस

-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस

-ये रूट बदलकर चलीं

-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस पानीपत, हापुड़, मुरादाबाद होकर गई।

-जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार, जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस पानीपत होकर गुजरी।

-लखनऊ-चंडीगढ़ सदभावना, बनमनखी-अमृतसर जनेसवा, जयनगर-अमृतसर शहीद, डिब्रुगढ़-चंडीगढ़, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस मुरादाबाद, हापुड़ व पानीपत से होकर चलाया गया।

-ये शॉर्ट टर्मिनेट रहीं ट्रेनें

-कालका-दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला-दिल्ली के बीच नहीं चली

-सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर-मेरठ के बीच नहीं चली।

-सहारनपुर-नंगलडैम एक्सप्रेस सहारनपुर-अंबाला के बीच रद्द रही।

-प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ-सहारनपुर के रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed