फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of special trains from today, booking done

स्पेशल ट्रेनों का आज से संचालन, हुई बुकिंग

Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Operation of special trains from today, booking done
सहारनपुर। होली के मद्देनजर आठ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। इससे ट्रेनों में बुकिंग भी बढ़ गई है। कई ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी हैं। इनमें श्री माता वैष्णो देवी-वाराणसी स्पेशल ट्रेन और भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का भी आज संचालन होगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से उन लोगों को फायदा होगा जो अपने घर जाकर होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। क्योंकि सहारनपुर जिले में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो नौकरी करते हैं, वह हर बार त्योहार पर अपने घर जाते हैं। इसी लिहाज से रेलवे ने आठ स्पशेल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय किया। यह सभी ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग भी हुई हैं और अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन
गाड़ी संख्या 04998-97 भटिंडा - वाराणसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 21 मार्च को भटिंडा से चलेगी, जो सहारनपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से 22 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04608-07 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा - वाराणसी एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 21 और 23 मार्च को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से संचालित होगी। वापसी में यह ट्रेन 23 और 30 मार्च की सुबह वाराणसी से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 04924-23 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू हुई है। 18 मार्च को यह ट्रेन चंडीगढ़ से संचालित हुई, जो वापसी में गोरखपुर से 19 मार्च को चली। अब 25 मार्च को चंडीगढ़ से चलेगी और फिर वापसी में 26 मार्च को गोरखपुर से संचालन होगा।
गाड़ी संख्या 04510-09 नंगलडैम-लखनऊ स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 मार्च को नंगल डैम से संचालित होगी और वापसी में लखनऊ से 23 मार्च को चलेगी।
होली के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आठ स्पेशल ट्रेनें सहारनपुर से होकर गुजरेगी। ट्रेनों में बुकिंग हो रही हैं।
- हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed