{"_id":"5ddc1fd58ebc3e54f57b00d1","slug":"only-cng-buses-will-be-contracted-saharanpur-news-mrt455354188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सीएनजी बसों का ही होगा अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सीएनजी बसों का ही होगा अनुबंध
विज्ञापन
सहारनपुर। हवा में घुलते जा रहे प्रदूषण को लेकर परिवहन निगम भी गंभीर नजर आ रहा है। परिवहन निगम अपनी बसों के लिए सीएनजी पंप लगने का इंतजार कर रहा है, जबकि निजी बसें भी सिर्फ सीएनजी होने पर ही अनुबंधित की जाएंगी। गैर सीएनजी बसों का अनुबंध नहीं किया जाएगा। सहारनपुर में सीएनजी पंप न होने के चलते फिलहाल बसों के अनुबंध को भी टाला जा रहा है।
सहारनपुर की अधिकांश बसें देहरादून के अलावा एनसीआर क्षेत्र में सहारनपुर से दिल्ली, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर चल रही हैं। इनमें आगरा जाने वाली बसें भी शामिल हैं, जो आगरा के अलावा एनसीआर क्षेत्र से होकर निकलती हैं। आगरा एवं देहरादून रोड पर तो अधिकांश निगम की ही बसें हैं। लेकिन अन्य एनसीआर रूटों पर निजी बसों का अनुबंध के तहत संचालन किया जा रहा है। सिर्फ सहारनपुर ही नहीं मुजफ्फरनगर, शामली, गंगोह से भी अनुबंधित बसों का संचालन हो रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों का मानना है कि निगम की बसें तो पूरी फिटनेस के साथ ही कार्यशाला से निकलतीं हैं, जिनमें प्रदूषण चेक कर ही निकाला जाता है। लेकिन निजी बसों में कुछ बसें ऐसी संचालित की जा रही हैं, जिनकी फिटनेस को लेकर लगातार शिकायतें भी आ रही हैं।
ऐसे में परिवहन निगम ने निजी बसों का अब नए अनुबंध में सीएनजी को ही अनुबंधित करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि नए होने वाले अनुबंध में रोडवेज निजी बस संचालकों की सिर्फ सीएनजी बसों का ही अनुबंध करेगा। जिससे एनसीआर क्षेत्र में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके। हालांकि सहारनपुर क्षेत्र में अभी तक सीएनजी पंप नहीं लग सका है। ऐसे में निजी बसों के नए अनुबंध को फिलहाल टाला जा रहा है और पंप लगने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ सीएनजी बसें होंगी अनुबंधित: आरएम
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि नए नियमों में अब अनुबंध सिर्फ सीएनजी बसों का ही करने की तैयारी है। सिर्फ सीएनजी पंप लगने का इंतजार है। परिवहन निगम भी शीघ्र ही नोएडा की तरह डिपो में सीएनजी पंप लगवाने की तैयारी कर रहा है। जिससे बसों से होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सके।