{"_id":"596d02464f1c1b6c328b4727","slug":"only-after-the-rains-did-the-movement-of-the-kanvadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में तेज हुई कांवड़ियों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में तेज हुई कांवड़ियों की चाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर शहर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। शिवरात्रि की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है।
पूरे शहर में बोल बम बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। बरसात होने से कांवड़ियों को राहत मिली है। जगह जगह आयोजित शिविरों में शिवभक्तों के लिए आराम, चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है।
सहारनपुर से ज्यादातर कांवड़िए हरियाणा की ओर जा रहे हैं। देहरादून-अंबाला हाईवे पर जगह जगह कांवड़ शिविर लगाए गए है। इन शिविरों में शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्हें चिकित्सा व्यवस्था से लेकर खानपान आदि की विभिन्न सुविधाएं दी जा रही है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़ियों के पैर तक दबाए जा रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं द्वारा चिकित्सा, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई हैँ।
कांवड़ यात्रा में कांवड़िए सुबह और शाम चलकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिव कांवड़ सेवा संघ की ओर से अंबाला रोड पर आयोजित शिविर के संचालक दिनेश सेठी ने बताया कि शिवभक्त सड़कों पर सुबह और शाम ज्यादा चल रहे हैं। दोपहर और रात में ज्यादातर कांवड़िए आराम कर रहे हैं।