फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One has to pass through Haryana to reach Shahjahanpur police post.

शाहजहांपुर चौकी में जाने के लिए हरियाणा से होकर पड़ता है आन

Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
One has to pass through Haryana to reach Shahjahanpur police post.
शाहजहांपुर पुलिस चौकी में जाने के लिए हरियाणा से होकर पड़ता है आना
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। थाना सरसावा की शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपनी ही चौकी पर ड्यूटी देने के लिए हरियाणा राज्य में घूमकर जाना पड़ता है। इसकी वजह है करीब पांच किलोमीटर में हाईवे पर कहीं भी डिवाइडर में कट नहीं होना है। इस वजह से लोगों को चौकी पहुंचने के लिए पहले हरियाणा की सीमा में जाना पड़ता है और वहां से लौटना पड़ता है।
जी हां यह अजीब स्थिति सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी के कर्मियों के साथ हो रही है। दरअसल शाहजहांपुर पुलिस चौकी पहले ग्राम शाहजहांपुर में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर स्थित थी, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राजमार्ग को उच्चीकृत करने के पश्चात फोरलेन बना दिया गया। साथ ही इसका नंबर बदलकर रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 344 कर दिया गया है। राजमार्ग चौड़ीकरण के कारण पुरानी पुलिस चौकी को ध्वस्त कर नई पुलिस चौकी का निर्माण यमुना नदी के समीप यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी के किनारे हरियाणा से आने वाले मार्ग पर कराया गया है। बस इस चौकी की सबसे बड़ी खामी नजर आती है।
विज्ञापन

दरअसल हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी ने यूपी के ग्राम शाहजहांपुर से लेकर हरियाणा राज्य के कलानौर तक पांच किलोमीटर लंबा डिवाइडर बनाया है। इस डिवाइडर में कहीं भी कट नहीं है। साथ ही बीच में यमुना नदी पर निर्मित पुल भी दो हैं। इस कारण सरसावा पुलिस को अपनी चौकी पर जाने के लिए सबसे पहले पांच किलोमीटर लंबा डिवाइडर पार कर हरियाणा के कलानौर जाना पड़ता है, इसके बाद हरियाणा से उत्तर प्रदेश में आने वाली सड़क पर गाड़ी घुमा कर पांच किलोमीटर फिर उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित चौकी पर वापस आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर पुलिस चौकी की दूरी सरसावा से सात किलोमीटर है, जबकि पुलिस को चौकी पर जाने के लिए 13 किलोमीटर रास्ता नापना पड़ता है। ऐसा कई बार हो चुका है कि जब सरसावा थाने द्वारा दी गई किसी वाहन को पकड़ने की सूचना के बाद चौकी पर तैनात पुलिस ग्राम शाहजहांपुर कट तक पहुंचती है, तब तक वह वाहन तेजी से दौड़कर हरियाणा में प्रवेश कर चुका होता है और पुलिस मजबूरन कोई कार्रवाई नहीं कर पाती है। बता दें कि चौकी निर्माण के समय तत्कालीन थानाध्यक्ष सुदेश कुमार के सामने शाहजहांपुर के ग्रामीणों ने उक्त समस्या उठाई थी, लेकिन इसके निदान की दिशा में पहल नहीं की गई। इस संबंध में सीओ नकुड़ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर पुलिस चौकी की भौगोलिक स्थिति को देखकर समस्या के निराकरण के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

इनसेट
चौकी में पहुंचने में लगता है अधिक समय
ग्राम शाहजहांपुर के पप्पू चौधरी, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, संजय, मांगेराम, रामकिशोर, अभय, वेदपाल और अरुण का कहना है कि यदि पुलिस चौकी यमुना नदी के समीप दोनों पुलों के बीच खाली पड़े स्थान पर बनती तो इससे ग्रामीणों को भी फायदा होता तथा पुलिस भी सड़क के दोनों छोर पर निगाह रख सकती थी। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें भी अपनी फरियाद पुलिस तक पहुंचाने के लिए हरियाणा से घूम कर चौकी पर जाना पड़ता है। वहीं यदि क्षेत्र में किसी तरह की घटना दुर्घटना हो जाए तो शाहजहांपुर पुलिस चौकी में पहुंचने में अधिक समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed