{"_id":"61476c798ebc3e169b3f5b13","slug":"one-devotee-killed-6-injured-in-road-accidents-saharanpur-news-mrt5569722119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत, 6 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर शनिवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें सीएचसी बेहट से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पहला हादसा रात करीब 9 बजे चुहड़पुर कलां गांव के पास घूम पर हुआ। जलालाबाद मुजफ्फरनगर निवासी सोनू अपनी पत्नी मीनू व पांच साल के बेटे शिव के साथ बाइक पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी जा रहे थे। गांव चुहड़पुर कलां के पास उनकी बाइक में पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में सोनू की पत्नी मीनू और बेटा शिव तथा दूसरी बाइक पर सवार सामान सावन पुत्र बृजपाल, उसके साथी कृष्ण पुत्र रामशरण व शुभम पुत्र मेनपाल घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा रात करीब एक बजे गांव बड़वाला के पास हुआ। पद यात्रियों के जत्थे में शामिल अमित्र पुत्र अशोक निवासी गांव ढ़ायकी थाना नकुड़ को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा में सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव को लिखा पढ़ी के बाद उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।