{"_id":"65b69911f3437fa2b40fce6b","slug":"one-criminal-arrested-after-being-shot-in-encounter-two-absconding-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-117263-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
Sun, 28 Jan 2024 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में मुठभेड़ में घायल बदमाश। श्रोत पुलिस
नकुड़। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो दिन पूर्व महिला को गोली मारकर घायल करने के प्रकरण में वांछित चल रहे एक बदमाश को टांग में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान दो बदमाश फरार होने में सफल रहे। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, तीन खोखे, तीन कारतूस व बिना नंबर की एक बाइक बरामद की है।
कोतवाल अमरपाल शर्मा ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस अंबेहटा बाईपास पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक बिना नंबर प्लेट बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक अंबेहटा की तरफ दौड़ा दी। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अंबेहटा कब्रिस्तान के पास फिसल कर गिर गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को बाएं पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बदमाश के अन्य दो साथी फरार होने में सफल रहे।
पकड़ा गया बदमाश फैजान पुत्र नवाब निवासी नवाजपुर थाना नकुड़ गांव टिड़ौली में दो दिन पूर्व गोली मारकर एक महिला को घायल करने व मारपीट के अभियोग में वांछित था। कोतवाल ने बताया कि मौके से फरार हुए बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।