फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Old players of the world of crime are crooks caught in the encounter

अपराध की दुनिया के पुराने खिलाड़ी है मुठभेड़ में पकड़े बदमाश

Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Old players of the world of crime are crooks caught in the encounter
अपराध की दुनिया के पुराने खिलाड़ी है मुठभेड़ में पकड़े बदमाश
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इनमें से दो पर लूट, चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के 29-29, एक पर 17 और एक अन्य पर 14 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

शनिवार की रात जंधेडी चौकी पर हुई मुठभेड़ में छह बदमाश पकड़े गए। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी संजीव और सोनू सहित तीन बदमाश जावेद, राशिद और अलीशान जवाबी पुलिस कार्रवाई में घायल हो गए थे। इनके पास से असलाह के साथ ही चोरी की एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी, पचास बैटरियां और अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों में शामिल राशिद पर जिला सहारनपुर के विभिन्न थानों में 15, जिला शामली के विभिन्न थानों में 10 तथा जिला मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में संगीन धाराओं चार मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश जीशान पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जावेद पर सहारनपुर के विभिन्न थानों में 9, शामली के विभिन्न थानों में चार तथा हरियाणा राज्य के विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश अलीशान पर हरियाणा राज्य के विभिन्न थानों में 9 जबकि सहारनपुर के विभिन थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल दो अन्य बदमाशों सुमित व नौशाद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed