फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Old man missing for three days was found lying dead on the roadside

सड़क किनारे मृत पड़ा मिला तीन दिन से लापता वृद्व

Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Old man missing for three days was found lying dead on the roadside
बेहट (सहारनपुर)। धौला कुंआ के पास सड़क किनारे 65 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त हरपाल निवासी करौंदी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बिना ही परिजन शव को अपने गांव ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने बेहट कोतवाली क्षेत्र के धौला कुंआ गांव के पास सड़क किनारे खाई में एक वृद्ध व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर ही रही थी कि इसी बीच मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त हरपाल (65) पुत्र मौजीराम निवासी गांव करौंदी के रूप में की। उन्होंने बताया कि हरपाल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह 11 जनवरी से घर से लापता था। वह तभी से तलाश कर रहे थे। आज उन्हें यहां शव पड़े होने की सूचना मिली तो वह यहां पहुंचे है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि हरपाल की मौत ठंड के कारण होना प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं था। परिजनों के आग्रह पर बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed