{"_id":"61a3b920817f4c767747a27e","slug":"officials-took-stock-of-the-preparations-for-the-program-saharanpur-news-mrt566689143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पार्किंग स्थल और हैलीपेड स्थल बनाने की तैयारियों का निरीक्षण कर आवश्यक ेनिर्देश दिए।
पुंवारका में राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिसंबर को आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक जनसभा भी होनी है। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को मंडलायुक्त लोकेश एम, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसपी सिटी राजेश कुमार आदि अधिकारियों ने पुंवारका स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बन रहे मंच, पार्किंग स्थल और मंच के पीछे बनने वाले तीन हैलीपेड की तैयारियों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर बन रहे मंच का भी निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी संबंधी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर तीन हैलीपेड बनाए जाएंगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। हैलीपैड मंच के पीछे बनाए जाएंगे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, एआरअीओ रामप्रकाश मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सनत गुप्तऋषि सहित अन्य मौजूद रहे।