फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials should ensure revenue collection as per electricity consumption.

Saharanpur News: बिजली की खपत के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करें अधिकारी

Wed, 13 Mar 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Officials should ensure revenue collection as per electricity consumption.
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक (वाणिज्यिक) संजय जैन ने बिजली की खपत के अनुसार राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बिलिंग एजेंसी को भी सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में विद्युत निगम की ओर से राजस्व को लेकर बैठक हुई। इसमें पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम निदेशक संजय जैन ने कहा कि निजी नलकूप किसानों को निशुल्क बिजली आपूर्ति दिए जाने के लिए कनेक्शन पर मीटर लगवाना अनिवार्य है। किसानों को 10 हार्स पावर तक 140 यूनिट प्रति माह उपयोग करने पर 1045 यूनिट तक 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पंजीकरण कराने की 30 जून तक की समय सीमा है।
विज्ञापन

इसके बाद बकाया धनराशि का योजना की शर्त के अनुसार बकाया जमा कराना होगा। उन्होंने अधिकारियों को बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि राजस्व का जो लक्ष्य दिया है, उसे पूरा करें। इस मौके पर मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता एमके अहिरवार, आदर्श कुमार कौशल, अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed