फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials and members accused of selling property worth crores

Saharanpur News: पदाधिकारियों व सदस्यों पर करोड़ों की संपत्ति बेचने का आरोप

Wed, 08 May 2024 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Officials and members accused of selling property worth crores
सहारनपुर। थाना सदर बाजार के जनकनगर स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम के पदाधिकारियों व सदस्यों पर खादी एवं ग्रामोद्योग मेरठ के निदेशक ने करोड़ों की संपत्ति बेचने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन्होंने संपत्ति थानाभवन के लोगों को बेची है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मेरठ में गढ़ रोड स्थित खादी और ग्रामोद्योग आयोग मंडलीय कार्यालय के निदेशक संजीव पोसवाल ने सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि विभाग से संबंधित संस्था सहारनपुर में जनकनगर स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम के नाम से है। गांधी आश्रम संस्था विभाग से लोन लेकर अपना कारोबार करती है। उनका कहना है कि संस्था के संचालक राममनोहर तिवारी पुत्र राजदेव तिवारी, मंत्री महातम यादव पुत्र परमानंद यादव, ट्रस्टी अखिलेश पुत्र कुबेर राय, सदस्य रामजन्म मौर्य पुत्र रामसकल मौर्य, सदस्य पूर्णवासी यादव पुत्र मिट्ठू यादव, सदस्य मुवसी खां पुत्र दिलबाहर खां, सदस्य जीउत यादव पुत्र विक्रमा यादव, सभापति चौबे पुत्र रमाशंकर चौबे ने जनकनगर स्थित गांधी आश्रम को संपत्ति को थानाभवन के कुछ लोगों को करोड़ों रुपये में बेच दिया है। उन्होंने बताया कि अगर यह लोग विभाग का लोन दे देते तो वह संपत्ति को बेच सकते थे। इन लोगों ने गैर कानूनी तरीके से संपत्ति बेची है। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed