फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers ran from police line to circuit house

पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक दौड़े अफसर

Sat, 08 Aug 2020 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Officers ran from police line to circuit house
सहारनपुर के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेकर निकलते मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ के शनिवार को शहर में आगमन के मद्देनजर सुबह पांच बजे से ही नगर निगम, पुलिस के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों का अमला सक्रिय हो गया। पुलिस लाइन से लेकर सर्किट हाउस तक डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा सहित अन्य अफसर बार-बार आते जाते रहे। वे व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। पूरा शहर सुरक्षा जवानों की घेराबंदी और अफसरों की निगरानी में रहा।
विज्ञापन

सीएम के जिले में पहुंचने से पहले ही पुलिस लाइन मैदान पर सुबह सात बजे के बाद से घंटों तक सफाई अभियान चलता रहा। नगर निगम की टीमों ने कई बार मैदान को सैनिटाइज किया। पुलिस लाइन मैदान पर दो हेलीपैड बनाए गए। गेट के बाहर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों को निर्धारित स्थलों पर तैनात कर दिया गया। इन टीमों के सदस्यों में मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से भी शामिल रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा 12 बजे एनएसजी कमांडो और स्कार्ट्स की गाड़ियां पहुंचीं। जांच टीमों ने पुलिस लाइन के मैदान और आसपास के स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव ने ड्यूटी चार्ट के अनुरूप तैनाती का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पुलिस लाइन और फिर सर्किट हाउस पहुंचे सीएम
- नोएडा से रवानगी का संदेश मिलते ही यहां तमाम अफसर अलर्ट हो गए। पहले से तय कार्यक्रम के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ को दोपहर एक बजे पुलिस लाइन पहुंचना था। मगर उनका हेलीकाप्टर दोपहर 1.27 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा। यहां उनकी अगुवानी के लिए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी हेलीकाप्टर के पास पहुंचे। सीएम योगी ने अफसरों की ओर देखते हुए बातचीत की। इसके बाद दोनों मंत्रियों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर उनके साथ ही सर्किट हाउस के लिए यहां से रवाना हो लिए।

पुलिस लाइन के पिछले गेट से निकला काफिला
- पुलिस लाइन से सर्किट हाउस के लिए सीएम के काफिले को मुख्य गेट से न निकालकर पिछले गेट से निकाला गया। कई टीमों को मुख्य गेट से निकाला गया। बाद में सभी टीमें हसनपुर चौकी से होते हुए सर्किट हाउस तक पहुंचीं।

सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ

सहारनपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सर्किट हाउस पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुलिस लाइन में मुख्य मंत्री के पहुंचने पर कमिश्नर डीएम व एसएसपी से वार्ता करते  मुख्य

सहारनपुर के पुलिस लाइन में मुख्य मंत्री के पहुंचने पर कमिश्नर डीएम व एसएसपी से वार्ता करते मुख्य- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के पुलिस लाइन पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ

सहारनपुर के पुलिस लाइन पहुंचे मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed