फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Officers not taking care of dharna running for service road'

‘सर्विस रोड के लिए चल रहे धरने की सुध नहीं ले रहे अधिकारी’

Tue, 17 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Officers not taking care of dharna running for service road'
डीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर ज्ञापन देने पहुंचे भाक्यू के किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना ग्राम लाखनौर में चल रहा है। बरसात में किसान धरने पर डटे रहे। इसके बावजूद जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनारत ग्रामीणों की समस्या का संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सर्विस रोड नहीं होने से क्षेत्रीय किसान हाईवे पर चढ़ने से वंचित रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपेक्षा को भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत 21 मार्च को गांव लाखनौर में चले रहे बेमियादी धरने को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लाखनौर धरने पर पहुंचने का आह्वान किया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बरसात और ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का आकलन कम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन फसलों में हुए नुकसान की सही जांच कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से भेंट की। अध्यक्षता सुरेंद्र कांबोज और संचालन चौधरी अशोक कुमार ने किया। इस दौरान मेवाराम, मनोज, जगपाल सिंह, संजय चौधरी, प्रदीप ठाकुर, भोला सिंह, राजपाल, सुमित, कमलेश, रघुवीर सिंह, नईम खां, देवेंद्र, बबलू प्रधान, प्रदीप चेयरमैन, प्रवीण, अजय कांबोज, डॉक्टर राजवीर, डॉक्टर नरेश यादव, अनूप सिंह, बबली कांबोज, भूपेंद्र त्यागी, भीम सिंह, इमरान, पवन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed