{"_id":"633dc4c48c106b36282c562c","slug":"offer-letters-will-be-submitted-in-the-college-from-today-for-admission-in-graduation-saharanpur-news-mrt6082272200","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले को महाविद्यालय में आज से जमा होंगे ऑफरलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले को महाविद्यालय में आज से जमा होंगे ऑफरलेटर
विज्ञापन
-सीटों के उपलब्धता के आधार पर मनचाहे महाविद्यालय चुन सकेंगे अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकृत, लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थी आज से ब्लैंक ऑफरलेटर जमा करा सकेंगे। खास बात यह है कि सीटों की उपलब्धता के आधार पर अभ्यर्थी अपने मनचाहे महाविद्यालय का चयन दाखिले के लिए कर सकेंगे।
पहली तीन मेरिट लिस्ट और एक ओपन मेरिट लिस्ट के बाद महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष की अब दस से 15 फीसदी ही सीटें बची हैं। उक्त सीटों को भरने के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने ब्लैंक ऑफरलेटर जमा कराने के लिए छह और सात अक्तूबर की तिथि निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय के प्रवेेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जिस भी महाविद्यालय में अभ्यर्थी से संबंधित कोर्स में सीट खाली है। अभ्यर्थी वहां ऑफरलेटर जमा करा सकते हैं। ऑफरलेटर जमा कराने के साथ उन्हें अभ्यर्थी प्रति यानी स्टूडेंट कॉपी महाविद्यालय से प्राप्त करनी होगी। रिक्त सीटों के सापेक्ष प्राप्त ऑफरलेटर के आधार पर महाविद्यालय आरक्षण नियमानुसार आठ अक्तूबर को मेरिट लिस्ट बनाकर दस और 11 अक्तूबर को प्रवेश करेंगे। संबंधित महाविद्यालय 11 अक्तूबर तक प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थियों का प्रवेेेश संपुष्ट जरूर कर लें।