{"_id":"61abad8bcd2f244378214fe3","slug":"occupied-the-college-land-erected-the-wall-saharanpur-news-mrt567506927","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज की भूमि पर कब्जा, खड़ी कर दी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज की भूमि पर कब्जा, खड़ी कर दी दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नवाब गंज चौक स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पुराने भवन परिसर की बेशकीमती जमीन पर कब्जे का प्रयास चल रहा है। एक व्यक्ति ने भूमि पर अपना सामान रखकर दीवार तक खड़ी कर दी है और गेट लगाने की तैयारी है।
पुल जोगियान स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पूर्व में नवाब गंज चौक पर चलता था, लेकिन कॉलेज का भवन जर्जर होने के कारण कॉलेज को पुल जोगियान स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से नवाब गंज चौक स्थित विद्यालय का भवन और परिसर खाली पड़ा है, इसमें जंगल उग आया है। विभाग के अधिकारियों के देखरेख न करने के कारण कुछ लोगों ने कॉलेज की भूमि पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। किसी व्यक्ति ने भूमि पर कबाड़ और सामान रखकर दीवार खड़ी कर दी है। साथ ही गेट लगाने को दोनों साइड में ईंटों के पिलर भी खड़े कर दिए हैं।
बालिकाओं के विद्यालयों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय देखते हैं। उन्हें मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा। यदि वास्तव में कब्जा है तो भूमि को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी लिखा जाएगा। - रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।